ADD

पूर्व जनपद सदस्य व कांग्रेस नेता की ट्रैक्टर से कुचल हत्या ... पढ़ें, आखिर क्यों रिश्तेदारों ने छीन ली उसकी जिंदगी ...

0
पुलिस गिरफ्त में तीनो आरोपी 

मृतक दयाराम जायसवाल
 कसडोल। (एजेंसी)। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम असनिंद में 14 मार्च को प्रातः  जमीन विवाद पर पूर्व जनपद सदस्य व कांग्रेस नेता  दयाराम जायसवाल (55 वर्ष) की गांव के ही तीन लोगों ने कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी दो सगे भाइयों और उनके बड़े पिता को गिरफ्तार कर लिया है। कसडोल थाना प्रभारी मंजूलता राठौर ने मीडिया को बताया कि दयाराम की हत्या के आरोप में  संजू, सत्यनारायण और रामसागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पहले हत्या को दुर्घटना बता पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की मगर कीचड़ के सुराग से पुलिस ने सख्ती बरती तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।   पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 120 बी, धारा 201 के तहत अपराध दर्ज किया है । थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने  बताया कि दयाराम की हत्या की मुख्य वजह असनिंद-हटौद सड़क  किनारे स्थित  3 एकड़ जमीन है।  जमीन के स्वामी निःसंतान जयराम चौहान  है, जो मौजूदा समय में दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने 10 जुलाई 2014 में इस जमीन का सुख सागर जायसवाल के नाम वसीयत लिखकर नोटरी कराया था। सुख सागर का नाम उन्होंने सह खातेदार के रूप में भी दर्ज कराया था। इस वसीयत के आधार पर  सुख सागर और उनके दोनों बेटे संजू ,  सत्यनारायण इस पर खेती करते थे। दस 10 साल में इस जमीन को लेकर किसी के बीच कोई विवाद नहीं हुआ। करीब 8- 9 माह पूर्व सुखसागर की  मौत हो जाने के बाद से इस जमीन पर दयाराम की नजर गड़ी हुई थी। वह स्वयं इस जमीन पर खेती करना चाहता था। इसके लिए वह जयराम को भड़काने लगा। दयाराम ने जयराम को बताया कि वर्ष कि धान बिक्री की रकम करीब एक लाख रुपए उसके खाते में आई है,  इसके बाद जयराम ने पूरी रकम निकाल  ली, जबकि उक्त जमीन पर उसने कभी कास्त ही नहीं किया था। इससे सुखसागर के बेटे संजू (21 वर्ष) और सत्यनारायण (24 वर्ष) रंजिश रखने लगे।  12 मार्च 2024 को जयराम -सुखसागर के शामिल खाते में जब धान बिक्री के अंतर की राशि आई, तो रकम निकालने 13 मार्च को संजू और सत्यनारायण कोआपरेटिव बैंक कसडोल चले गए। वहां उन्हें जानकारी दी गई कि दयाराम के कहने पर जयराम ने रकम निकालने पर आपत्ति लगा दी है। इसके बावजूद दोनों भाईयों ने कोर बैंकिंग का फायदा उठाते हुए टुंडरा सहकारी बैंक की शाखा से राशि निकाल ली। शुक्रवार की सुबह जब दयाराम प्रतिदिन की भांति ग्राम हटौद मार्ग की तरफ टहलने के निकले थे, इसी दौरान संजू और सत्यनारायण ने ट्रैक्टर से कुचल उसकी हत्या कर दी थी ।

ऐसे पकड़े गए आरोपी 

पुलिस ने मीडिया को बताया कि मृतक दयाराम के शरीर पर  कीचड़ भी लगा था।  खेत में ट्रैक्टर के पहिए के निशान के आधार पर पुलिस ने गांव के सभी ट्रैक्टरों का निरीक्षण किया ।  केवल संजू और सत्यनारायण के घर में रखे ट्रैक्टर के पहिये में ही कीचड़ लगे मिले। इस सुराग से तीनो आरोपी पकड़े गए। पूछताछ इसे दुर्घटना बताया जा रहा था, मगर जब सख्ती से पुछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)