दुखद खबर .. नही रही श्रीमती सुनीता सिन्हा .! 2 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार..
सितंबर 01, 2024
0
अंबिकापुर। शहर के राम मंदिर रोड निवासी श्रीमती सुनीता सिन्हा का रविवार को निधन हो गया। वे 58 वर्ष की थी और लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थी। 1 सितंबर को शहर के निजी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वे प्रधान पाठक अनिल सिन्हा की धर्मपत्नी व कांग्रेस के प्रवक्ता आशीष वर्मा की चाची थी। वे अपने पीछे पुत्र ऑडियोलॉजिस्ट अंकित सिन्हा, पुत्री शिवानी सिन्हा सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर चली गई। उनकी अंतिम यात्रा 2 सितंबर को सुबह 10 बजे राम मंदिर रोड स्थित निवास से निकाली जाएगी।