सरगुजा बास्केटबॉल ने 2023- 24 के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित..

सरगुजा बास्केटबॉल ने 2023- 24 के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित..

khabrigullak.com
0


 अंबिकापुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के द्वारा   खिलाड़ियों को  सम्मानित किया गया। सत्र 2023- 24 के ओपन चैम्पियनशिप और शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त हासिल करने वाले खिलाड़ी सम्मानित हुए। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने इन सभी खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले के  राज्य  एवं राष्ट्रीय स्तरीय पर जीत कर जिले का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में  पुर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल जायसवाल, पुर्व पार्षद पपीन्दर सिंह, सिनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाडी सुनैना जायसवाल, प्रज्ञा मिश्रा, प्रियंका पैकरा, खुशबु गुप्ता, साक्षी तिर्की, रिमझिम मिश्रा और सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के  खिलाड़ी मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)