वारदात : छड़, सीमेंट चोरी का आरोप लगा ठेकेदार ने साथियों के साथ राजमिस्त्री को बेदम पीटा और रखा भूखा प्यासा.. हत्या के बाद शव दफना उसके ऊपर बना दिया पानी टंकी... एक सप्ताह बाद मजदूर ने दिया सुराग.. आरोपी प्रत्युष ने खोला चौंकाने वाला राज ...

वारदात : छड़, सीमेंट चोरी का आरोप लगा ठेकेदार ने साथियों के साथ राजमिस्त्री को बेदम पीटा और रखा भूखा प्यासा.. हत्या के बाद शव दफना उसके ऊपर बना दिया पानी टंकी... एक सप्ताह बाद मजदूर ने दिया सुराग.. आरोपी प्रत्युष ने खोला चौंकाने वाला राज ...

khabrigullak.com
0

 
अंबिकापुर/ मैनपाट (महेश यादव)। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उलकिया में स्कूल निर्माण के दौरान करीब तीन माह पूर्व गायब हुए राजमित्री दीपेश उर्फ संदीप उरांव 28 वर्ष निवासी बेलजोरा की चोरी का आरोप लगा ठेकेदार और उसके कर्मचारियों के द्वारा हत्या कर शव को मैनपाट के ग्राम लुरैना में दफना उसके ऊपर जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी बना दिए जाने का सनसनी खेज खुलासा होने के बाद पुलिस ने जेसीबी से पानी टंकी ढहा कब्र खोद शव बरामद करते हुए पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। परिजनो के मुताबिक दीपेश यादव 7 जून 2024 को स्कूल भवन निर्माण करने उलकिया गया था, मगर वापस नही लौटा, उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था। जिससे उनके द्वारा सीतापुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके एक सप्ताह के साथ 14 जून को दीपेश उर्फ संदीप के साथ काम करने वाले मजदूर सागर और प्रमिला ने परिजनों को बताया की ठेकेदार के द्वारा मारपीट की गई थी, फिर गाड़ी में उसे रख कहीं ले गए हैं। परिजनो के द्वारा इस जानकारी के बाद थाना में ठेकेदार अभिषेक पाण्डेय, गौरी तिवारी, प्रत्युष पांडेय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। तब से संदेही फरार थे। पुलिस विवेचना के दौरान सबसे पहले आरोपी प्रत्युष पांडेय पकड़ में आया। पुछताछ में उसके द्वारा राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप उरांव की हत्या और शव लुरैना में दफना उसके ऊपर पानी टंकी बनाने का खुलासा किया गया। जिसकी निशानदेही पर शव को जेसीबी से गढ्ढा खोद निकाला गया। 
यह हुए गिरफ्तार 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी प्रत्युष पांडेय, शक्ति सिंह, गुड्डू और तुलेश्वर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पाण्डेय व अन्य फरार हैं। 

पुलिस को चकमा देने मुंबई में आन किया मोबाइल

आरोपियों के द्वारा राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप उरांव की हत्या करने के बाद उसका मोबाइल ले स्विच ऑफ कर दिया था, इसके कुछ दिनों बाद आरोपियों ने मृतक का मोबाइल मुंबई में ले जाकर  आन किया, ताकि पुलिस यह समझे की दीपेश उर्फ संदीप उरांव मुंबई में है। हुआ भी ऐसा ही। मुंबई में मोबाइल आन होते ही पुलिस को मोबाइल का लोकेशन मुंबई का मिला, जिससे सरगुजा पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हुई मगर , कई दिनों की पड़ताल के बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा था।

छड़, सीमेंट की चोरी का आरोप लगा हुई थी मारपीट

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उलकिया में स्कूल भवन निर्माण के दौरान छड़, सीमेंट की चोरी हुई थी, जिससे ठेकेदार और उसके साथियों ने राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप उरांव को पकड़ चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी और भूखा प्यासा रखा था। मौत हो जाने पर शव को गाड़ी में रख लुरैना में दफना ऊपर टंकी बना दिया था। 
इस मामले में देखें सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने क्या कहा - 


 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)