कथित जादू, टोना, टोटका के संदेह में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से दहला यह इलाका.. मृतकों में दुधमुंहा सहित दो महिलाएं भी शामिल..

कथित जादू, टोना, टोटका के संदेह में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से दहला यह इलाका.. मृतकों में दुधमुंहा सहित दो महिलाएं भी शामिल..

khabrigullak.com
0

खबरी गुल्लक ।13 सितंबर।  कसडोल से लगे ग्राम छरछेद में गुरुवार की शाम  कथित रूप से जादू- टोना के संदेह  में  11 माह के एक दुधमुहे बच्चे समेत एक केवट परिवार के चार सदस्यों की हत्या से समूचा इलाका दहल उठा।  बताया जा रहा है कि तीन  आरोपियों ने पड़ोसी  में  चैतराम केवट 47वर्ष, उनकी बहन जमुना 28 वर्ष,  यशोदा 30 वर्ष तथा जमुना के 11 माह के दुधमुंहे  बेटे यश की हत्या कर दी। कसडोल पुलिस ने मृतक परिवार के पड़ोसी रामनाथ पाटले पिता सुखराम व उसके दो पुत्र दीपक और दिल कुमार पाटले को हिरासत में लेकर  पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पर   पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस की आरंभिक पुछताछ में ग्रामीणों ने  बताया कि कुछ समय से आरोपियों के परिवार की  बेटी बीमार थी, जिससे परिवार वाले संदेह कर रहे थे कि  यह सब चैतराम की मां द्वारा किया  गया जादू टोना टोटका का नतीजा है। इसी अंधविश्वास, संदेह पर आरोपी हैवान बन गए और केंवट परिवार के 4 लोगो को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से गांव में तनाव है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)