खबरी गुल्लक। 13 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2024 में जारी कैलेंडर के अनुसार सितंबर माह में शनिवार और रविवार को छोड़कर 8 और अवकाश हैं। इनमें दो सार्वजनिक- सामान्य अवकाश और छह ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। इसी क्रम में शासन द्वारा जारी कैलेंडर में 14 सितंबर शनिवार के दिन ढोल ग्यारस (करमा) पर्व पड़ रहा है। शनिवार का दिन पूर्व से ही शासकीय कार्यालयों में अवकाश का दिवस घोषित है। साथ ही शासन द्वारा ढोल ग्यारस (करमा) पर ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किया गया है। इस तरह नियमानुसार इच्छुक इस दिवस पर अवकाश का लाभ ले सकते हैं।
ढोल ग्यारस(करमा) पर शासन द्वारा घोषित है ऐच्छिक अवकाश, इच्छुक नियमानुसार ले सकते हैं लाभ
सितंबर 13, 2024
0