मैनपाट।(महेश यादव)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र में सनकी पति ने सो रही पत्नी के गले में तंगी से ताबड़तोड़ वार कर गला धड़ से अलग कर दिया। इससे भी उसका जी नही भरा तो उंगली को भी रेत कर काट डाला। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात ग्राम उरंगा के पतरापारा में 12 सितम्बर की देर रात हुई। पुलिस के मुताबिक इस गांव में रहने वाला श्री राम नाग पिता धनसाय 35 वर्ष सनकी मिजाज है। गुरुवार की रात वे हाथी से बचने के लिए प्रतिदिन की भांति छत पर सो रहे थे, देर रात करीब 12 बजे अचानक श्री राम नाग उठा और सो रही पत्नी धोनी नाग के ऊपर टांगी से हमला कर दिया।
![]() |
गिरफ्तार आरोपी |
गले में कई वार के चलते गला कट कर अलग हो गया। आरोपी ने उसकी उंगली को भी काट दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। वारदात के दूसरे दिन आज तक थाना प्रभारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में सहदेव वर्मन, परवेज फिरदौसी, देवदत्त सिंह, सविता पैकरा सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में ले पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।