उत्कृष्ट शिक्षक रंजय सिंह को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सितंबर 06, 2024
0
सूरजपुर। शिक्षक अपने श्रेष्ठ कार्यों से बच्चो को आदर्श बना सकता है। बच्चे शिक्षक के बताए रास्ते पर चलकर ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इसी प्रकार सूरजपुर जिले के प्राथमिक शाला सड़कपारा तुलसी में प्रधान पाठक रंजय कुमार सिंह भी नवाचार के साथ बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं। उनके उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए सूरजपुर जिला से उनका चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए किया गया है। इस सूची में जिले से उनका नाम प्रथम स्थान पर है। रंजय सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 घोषणा होने पर जिले के शिक्षको में हर्ष है। शाला स्टाफ द्वारा मुंह मीठा कर उनका स्वागत किया गया। वे पूर्व में प्राथमिक शाला सारसताल सोनगरा में सहायक शिक्षक के पद पर लंबे समय तक पदस्थ रहे। वर्तमान में प्राथमिक शाला सड़कपारा तुलसी में प्रधान पाठक के पद पर सेवा दे रहे हैं। उन्होंने संस्कार के साथ शिक्षा को महत्व देते हुए बच्चो को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और समय की कद्र करने की भी सीख देते हुए बच्चों का मार्ग दर्शन कर रहे हैं। अभी तक उन्हे कई पुरस्कार मिल चुका है। इस वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा राज्यपाल से पुरस्कार के लिए शिक्षकों की सूची में उनका भी चयन किया गया।