बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर में वन विभाग के कार्यालय के पीछे बांस बाड़ी से तीन सफेद चंदन का पेड़ कटकर ले गए तस्कर... 7 अन्य चंदन पेड़ में भी चला आरा... हड़कंप
दिसंबर 11, 2024
0
अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में चंदन तस्करों ने वन विभाग की चौकसी के दावों को धत्ता बताते हुए वन विभाग कार्यालय के पीछे की ओर बांस बाड़ी में दबिश देकर तीन सफेद चंदन का पेड़ कटकर पार कर दिया वहीं 7 अन्य पेड़ में भी आरा चलाकर काटने की कोशिश की गई। डीएफओ कार्यालय के पीछे की ओर बांस बाड़ी में मॉर्निंग वॉक करने गए लोगों की सबसे पहले इस पर नजर पड़ी। खबर मिलते ही वन अमले में भी हड़कंप मच गया। चंदन के पेड़ की चोरी में किस गिरोह का हाथ है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वन अमला उच्चाधिकारियों के निर्देश में जांच पर जुट गया है।






