पेसपालो राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की गर्ल्स टीम ने गोल्ड व बॉयज़ ने सिल्वर मेडल पर किया कब्जा..

पेसपालो राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की गर्ल्स टीम ने गोल्ड व बॉयज़ ने सिल्वर मेडल पर किया कब्जा..

khabrigullak.com
0


  खबरी गुल्लक। 5 दिसंबर 2024 । 

पाली राजस्थान में आयोजित 15 वीं सब जूनियर एवं जूनियर  बॉयज गर्ल्स पेसपालो 2024 - 25 राष्ट्रीय प्रतियोगिता  में छत्तीसगढ़ की सब जूनियर गर्ल्स टीम ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश को हरा विजेता रही और जूनियर गर्ल्स  हरियाणा , पंजाब को हरा  विजेता बनी,  जूनियर बालक वर्ग ने फाइनल में राजस्थान से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक पर कब्जा बनाया ।   छत्तीसगढ़ पैसापल्लो  संघ के महासचिव  मारुति नंदन मरकाम और पेसापल्लो टीम की कोच  मरियम एडगी  ने खबरी गुल्लक को बताया कि पेसपालो (फिनिश बेसबॉल) खेल फिनलैंड का राष्ट्रीय खेल है,  जिसे 2014 से भारत के विभिन्न राज्यों में खेला जा रहा है।  छत्तीसगढ़ में भी यह खेल 2015 से खेला जा रहा है।  छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 14 जिलों में यह खेल खेला जाता है।  इस  राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 10 राज्य राजस्थान ,पंजाब हिमाचल प्रदेश,  हरियाणा, महाराष्ट्र की टीमों ने हिस्सा लिया।   प्रतियोगिता में मैनेजर  खगेश भारद्वाज, कोच  सपना चंद्राकर,  विकाश गुप्ता, आयुष गुप्ता और  प्रेरणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)