छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली में 10 अगस्त 2025 की शाम तेज रफ्तार कार की ठोकर से मां- बेटी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी सांसे थम गई। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस नहीं मिल सका। खबर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो अस्पताल पहुंचे और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बीएमओ से कहा- तुम्हें सस्पेंड करने की अनुशंसा करता हूं ..! हादसे में मां बेटी की मौत से परिवारजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह हादसा अंबिकापुर- रायगढ़ मुख्य मार्ग (NH-43) पर रविवार देर शाम हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार के नीचे फंसकर करीब 25 मीटर तक घिसटती चली गई। इस हादसे में महिला और उसकी मासूम बच्ची की मौत हो गई। बाइक सवार दपंती रक्षाबंधन मना कर घर लौट रहे थे।
हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला, लेकिन भागते समय उसने एक और बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह युवक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार युवकों को सीतापुर में पकड़ लिया। जांच में पता चला कि वे नशे की हालत में थे।
राखी मना लौटते समय हुई दुर्घटना
पुलिस और परिजनों के मुताबिक सीतापुर आदर्शनगर निवासी विक्की तुरिया (27 वर्ष) अपनी पत्नी लक्ष्मी तुरिया (26 वर्ष) और दो वर्षीय बेटी बेबी के साथ बाइक से ससुराल अंबिकापुर, लुचकी रक्षाबंधन मनाने गया था। त्योहार मनाने के बाद पूरा परिवार बाइक से वापस सीतापुर लौट रहा था। तभी नेशनल हाईवे-43 पर माझापारा पुलिया के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
चालक ने नहीं रोकी गाड़ी
तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर (सीजी 12 एजी 5638) के ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद गाड़ी नहीं रोकी। बाइक कार के साथ घसीटती चली गई और करीब 20 मीटर तक घिसटती रही। हादसे में घायल तीनों को गंभीर अवस्था में बतौली सीएचसी लाया गया। घायलों में महिला लक्ष्मी तुरिया और उसकी दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि पति विक्की तुरिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए जिन्हें सीतापुर में पकड़ा गया।

.jpg)





















