ADD





छग में क्या अटकलों को मिलेगी उड़ान.. मंत्री मंडल के विस्तार में खूब चर्चा में हैं राजेश, खुशवत और गजेन्द्र ..! आज होगा शपथ ग्रहण ..

0

अंबिकापुर/रायपुर।। खबरी गुल्लक।। 20 अगस्त 2025।। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार आज 20 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में होगा। तीन नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। अटकलों और संभावनाओं के बीच अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव और आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब संभावित नामों में शामिल होने के साथ उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। तीनों पहली बार विधायक बने हैं।  भाजपा विधायक दल ने  एक पत्र जारी कर शपथ ग्रहण समारोह का बता भाजपा विधायकों को उपस्थित रहने की सूचना भेजी थी। यदि 3 मंत्रियों ने शपथ ली तो प्रदेश में पहली बार  14 मंत्री होंगे। सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कृषि मंत्री रामविचार नेताम प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यदि विधायक राजेश अग्रवाल  मंत्री बनाए जाते हैं तो संभाग में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या बढ़कर 5 हो जाएगी। प्रदेश में भाजपा सरकार के लगभग दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित दो उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा ने दिसंबर 2023 को  शपथ ली थी। इसके पश्चात  9 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। 

अंबिकापुर विधायक के गृह क्षेत्र लखनपुर में उल्लास

आज मंत्री बनना लगभग तय होने के साथ ही अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के गृह क्षेत्र लखनपुर में आतिशबाजी और उल्लास शुरू हो गया है। विधायक के समर्थक एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं अब लोगों की निगाहें शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई हैं। 

94 वोट से टीएस सिंहदेव को हराया

राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस से अपनी राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते थे। 2017 में  मतभेद के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। 2018 में उन्हें टिकट नहीं मिला, लेकिन 2023 में भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए अंबिकापुर से प्रत्याशी बनाया था। अंबिकापुर विधानसभा  सीट लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे में रही।  2023 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने टीएस सिंहदेव को सिर्फ 94 मतों से पराजित किया था। उन्हें कुल 90,780 वोट मिले, जबकि सिंहदेव को 90,686 वोट मिले थे। यह नतीजा न सिर्फ चौंकाने वाला था बल्कि राजेश अग्रवाल के इस जीत के साथ कांग्रेस का अंबिकापुर विधानसभा का अभेद किला भी ढह गया था।  

एक बार एक वोट से मिली थी शिकस्त

इसके पूर्व राजेश अग्रवाल साल 2002 से 2005 तक  ग्राम पंचायत कुंवरपुर में उपसरपंच रहे। 2009 के नगरीय निकाय चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़े लेकिन मात्र 1 वोट से हार गए हालांकि, 2014 में कांग्रेस से टिकट पाकर उन्होंने यह चुनाव जीता और नगर पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष बने थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)