अंबिकापुर।। Khabri gullak।।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने संभागायुक्त सरगुजा को ज्ञापन सौंपकर आदर्श आधार संहिता 2024 (लोक सभा निर्वाचन 2024) लागू रहते हुए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के खिलाफ लगभग 5 करोड़ की फर्जी खरीदी करने एवं जिला सामग्री क्रय किये फर्जी बिल एवं भुगतान करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
परवेज आलम गांधी ने ज्ञापन में बताया गया है कि मेरे द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी प्राप्त की गई है, जिसमें निम्न जानकारी निकल कर आई है-
1. आरोप लगाया गया है कि दिनांक 23 मई 2024 को लगभग 5 करोड़ से अधिक की फर्नीचर का फर्जी खरीदी किया गया है। जबकि इस अवधि में आदर्श आचार संहिता लागू थी। नियमानुसार आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान किसी भी प्रकार की खरीदी प्रतिबंधित था। यह भी जानकारी मिली है कि यह खरीदी पूर्णतः फर्जी है। किसी भी स्कूल में फर्नीचर नहीं मिला है। सूचना के अधिकार में केवल 85 से 70 लाख की खरीदी की जानकारी उपलब्ध कराया गया है। आपूर्ति आदेश के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि एक ही फर्म से फर्नीचर का क्रय किया जाकर बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार किया गया है।
2. आरोप लगाया गया है कि विज्ञान प्रायोगिक सामग्री क्रय करने हेतु भी रु 3920000.00 की प्रशासकीय स्वीकृति मिला था। इस सामग्री का क्रय भी दिनांक 23.05.2024 के डेट पर किया गया है सामग्री क्रय करने के समय आदर्श आचार संहिता लागू था।नियमतः सामग्री का क्रय एवं आपूर्ति नहीं किया जाना चाहिए था। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बिना सामग्री प्राप्त किये फर्जी बिल लेकर वृहद पैमाने पर भ्रष्टाचार करते हुए करोड़ो रुपयों की हेराफेरी किया गया है।
3. इसी प्रकार निःशुल्क सरस्वती सायकल योजनान्तर्गत रु0 23587710.00/- (दो करोड़ पैंतीस लाख सतासी हजार) रुपये से अधिक 5588 नग सायकल का क्रय दिनांक 23.05.2024 के दिनांक पर किया गया है। इस अवधि में आदर्श आचार संहिता लागू था।
आवेदक परवेज आलम गांधी ने आरोप लगाया है कि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के द्वारा अपने पदस्थापना अवधि में करोड़ो रुपयों का भ्रष्टाचार किया गया है। जिसका सूक्ष्म एवं आपके स्तर से जांच आवश्यक है। इस संबंध में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा से संपर्क नहीं हो पाने के उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। वे अपना पक्ष मोबाइल नंबर 9926849074 पर व्हाट्सएप के माध्यम से कभी भी भी दे सकते हैं। उनका पक्ष, बयान भी उनके बताए अनुसार खबरी गुल्लक में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।






