अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
कार्मेल स्कूल अंबिकापुर की चार टीमों ने गोवा के कलंगूट में आयोजित खेलो भारत यूथ गेम्स फेडरेशन की अंतर-राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिताओं में स्कूल की दो फ़ुटबॉल (Under-14 एवं Under-17 Boys) और दो बास्केटबॉल (Under-14 एवं Under-17 Girls) टीमों ने भाग लिया और सभी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल (कन्या वर्ग – U14 एवं U17) के मुकाबले नोएडा, गोवा और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच खेले गए। कार्मेल स्कूल की दोनों टीमों ने शानदार तालमेल, गति और उत्कृष्ट तकनीक का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस टीम में आर्या मरई, अभा क्षाल्को, आइ. आकृति केरकेट्टा, अक्षिता सिंह, एंजेल लाकड़ा, एंजिल बेक, अनुष्का एक्का, आराध्या राजवाड़े, हिमांशी क्षाक्षा, जेसिका केरकेट्टा, काव्या यादव, पंखुड़ी विश्वकर्मा, साक्षी राजवाड़े, सान्वी तिर्की, सिफा शेरोन लाकड़ा और त्रिशा तिर्की ने जोरदार प्रदर्शन किया।
फुटबॉल में जीता दो स्वर्ण पदक
फुटबॉल (बालक वर्ग – U14 एवं U17) के मुकाबले गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच खेले गए। कार्मेल स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने गति, रणनीति और टीम भावना का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दोनों आयु वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। टीम में एरन सिरिल कुजूर, अभिजीत सिंह, आदित्य कुमार राजवाड़े, अमन स्वरित नाग, अंशु राजवाड़े, आर्यन कुजूर, अतिक्ष क्षाल्को, आयुष लाकड़ा, दक्ष कुमार मरकाम, आयोन तिर्की, हिमांक टोप्पो, जोसेफ तिर्की, जोवियल तिर्की, करण एक्का, नेविल बारा, नितिन कुमार राजवाड़े, पंकज तिर्की, रोजर एक्का, समर्थ गिरी, साहिल राजवाड़े, सूर्यांश विराज लाकड़ा और युगांतर एक्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षिकाएँ मरियम एडगी और अनुराधा मिन्ज ने खिलाड़ियों को न केवल उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया बल्कि गोवा तक टीमों के साथ जाकर निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय की मैनेजर सिस्टर विनिता, प्राचार्या सिस्टर रोशनी, उप-प्राचार्या सिस्टर लीनस, हैडमिस्टट्रेस सिस्टर अनुस्मिता, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया। प्राचार्या ने कहा कि यह विजय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और कोचों की समर्पित प्रशिक्षण शैली का परिणाम है। कार्मेल स्कूल ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी नई ऊर्जा और ऊँचाइयों के साथ अग्रसर है।



