ADD

400 यूनिट तक हॉफ बिजली व 2500 बेरोजगारी भत्ता पुनः प्रारंभ करे सरकार - हिमांशु जायसवाल

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

कांग्रेस की योजना को पुनः शुरुआत को लेकर युवा कांग्रेस के आरटीआई विभाग के चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने कहा कि  पूर्ववर्ती  कांग्रेस सरकार के द्वारा बिजली बिल हॉफ योजना को लागू किया गया था जिससे छत्तीसगढ़ के सरप्लस बिजली का फायदा  स्थानीय जनता को मिले जिसके लिए 400 यूनिट तक हॉफ योजना लागू किया था पर जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी  तो  राजनीतिक द्वेष के चलते जनहित की इस योजना को बंद कर दिया था  कांग्रेस ने हर मोर्चे पर विरोध  किया जिसके बाद सरकार बैकफुट पर आकर इस योजना को पुनः चालू किया,   सिर्फ 200 यूनिट तक पर हमारी मांग है जनता को पूरा 400  यूनिट तक हॉफ योजना का लाभ देवे साथ ही हिमांशु ने कहा बेरोजगारी भत्ता जो छात्रों  को 2500 प्रति माह दिया जा रहा है जिससे छात्रों को आर्थिक मदद मिलती थी इस योजना को भी पुनः प्रारंभ करने के मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास में  प प्रेषित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)