रायपुर।। खबरी गुल्लक ।।
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में रायपुर के ग्राम पंचायत छत्तौद के रविन्द्र कुमार साहू को भी शामिल करते हुए नियुक्ति प्रदान किया गया। रविन्द्र कुमार साहू ने भाजपा परिवार व कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा व अनिल अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस नियुक्ति पर रविन्द्र कुमार साहू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे पुरी निष्ठा व विश्वास के साथ निभायेंगे।





