ADD

एकता, शिक्षा, संस्कार से ही ऊंचा मुकाम - वीरेंद्र पाण्डेय, बलरामपुर में हुआ जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन, स्मारिका विमोचन ..

0


 बलरामपुर।। खबरी गुल्लक khabri gullak।।

जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन और स्मारिका विमोचन कार्यक्रम बलरामपुर के ऑफिसर्स क्लब में  संपन्न हुआ। पूरे जिले से आए ब्राह्मण बंधुओ ने  सामाजिक एकता के साथ ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करने पर बल दिया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  वीरेंद्र पांडेय ने  समाज की एकता और संगठन पर जोर देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर तरीके से निभा सकता है। उन्होंने समाज को शिक्षा, सेवा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढकर समाज के नेतृत्व और सभी समाज को साथ लेकर चलने और सामाजिक संगठन पर जोर दिया। 

बलरामपुर ऑफिसर्स क्लब के परिसर में सर्व ब्राह्मण समान जिला-बलरामपुर की बैठक का आयोजन किया गया। समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक व  सांस्कृतिक विकास पर विचार-विमर्श  करना इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा,  जिसमें समाज से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।  रायपुर के पूर्व विधायक व मध्यप्रदेश शासन के वित्त आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी और डीएफओ आलोक बाजपेयी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, स्वस्ति वाचन से हुई। 

इसके बाद अतिथियों ने ब्राह्मण समाज जिला-बलरामपुर की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया। इस डायरेक्टरी के माध्यम से समाज के लोगों को आपसी संपर्क व सहयोग में सुविधा मिलेगी।

बच्चों को धर्म संस्कृति मर्यादा से जोड़े रखें - आलोक दुबे 


 
समाज के संरक्षक और वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने कहा कि मौजूदा समय में पाश्चात्य संस्कृति युवाओं में सिर चढ़ कर बोल रही है। हमें इस विषय में गंभीर होना होगा। अभिभावक बच्चों को अपने धर्म, संस्कृति, मर्यादा से जोड़े रखें, संस्कारवान समाज ही आदर्श और विकसित समाज बन सकता है। उन्होंने कहा कि आधिमुनिकता की होड़ में हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। 

 समाज में कोई छोटा - बड़ा नहीं - एसएसपी विश्वदीप

एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने कहा कि समाज में कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी समान होते हैं। समाज का विकास तभी संभव है, जब समाज में समानता, आपसी सम्मान और सहयोग की भावना होगी। उन्होंने आगे कहा कि समाज में यदि किसी को किसी से शिकवा या शिकायत है, तो उसे आपसी संवाद के माध्यम से सुलझाना चाहिए। सभी को एक-दूसरे की मदद के लिए आगेआना चाहिए।एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी के द्वारा समाज के विभिन्न आयाम के विकास के लिए उचित आश्वासन दिया ।

शिक्षा ही विकास की नींव - डीएफओ बाजपेयी 

सभा को संबोधित करते हुए डीएफओ आलोक कुमार बाजपेई ने विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी समाजों को संगठित होकर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जैसे देश का विकास जनभागीदारी से संभव है, उसी तरह समाज का विकास भी तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता हो। उन्होंने समाज में व्याप्त बेटी-रोटी की समस्या को गंभीर बताया। श्री बाजपेयी ने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज के विकास की नींव शिक्षा है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग देना चाहिए। उन्होंने ठंड और खराब सड़कों के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि ब्राह्मण समाज अब एक सशक्त और जागरूक समाज बन चुका है। ब्राह्मणों को पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, इसलिए अपने संस्कार, परंपराएं, सम्मान और धर्म की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे लोगों को सहयोग दें जो क्षमता रखने के बावजूद तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने कहा, समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान सभी ने आपसी संवाद और सहयोग से समाज की कमियों और बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया।

एक हों, एकता में ही ताकत - राजेश तिवारी

समाज के संरक्षक राजेंद्र तिवारी  के द्वारा सभी ब्राह्मणों को एक होने पर बल दिया गया। सरगुजा जिले से समाज के जिला अध्यक्ष   राजेश तिवारी के द्वारा ब्राह्मण के चार गुणों पर बल देते हुए कहा कि अब ब्राह्मण समाज कुरीतियों को छोड़कर तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है और हमें अपने ज्ञान में वृद्धि कर समाज की आदर्श संरचना में योगदान देना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पार्षद एवं सरगुजा के वरिष्ठ नेता श्री आलोक दुबे के द्वारा सभी वर्ग के ब्राह्मणों को एक होकर रोटी बेटी के रिश्ते पर प्रकाश डाला गया। इन्होंने कहा कि ब्राह्मण समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं अब किसी ग्राम में कोई गरीब ब्राह्मण नहीं रहेगा हमें एकजुट होकर अपने प्राचीन गौरव और पहचान को पुनर्स्थापित करना पड़ेगा। डीएफओ आलोक वाजपेई के द्वारा समाज के सहयोग के लिए हर वक्त उपलब्ध रहते हुए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य  एसडी दुबे द्वारा ब्राह्मण को भारत की चतुर्दिक विकास का मूल और फूल बताते हुए सभी वर्गों के सामाजिक विकास का संदेश दिया गया। इन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन से विप्रो के प्राचीन संस्कृति इतिहास पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण जिला संगठन मंत्री  भानु प्रकाश दीक्षित ने किया और शाल श्रीफल,स्मृति चिन्ह से अतिथियों का का सम्मान किया।

सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाता है ब्राम्हण - सुरेन्द्र तिवारी

कार्यक्रम संयोजन एवं मंच संचालन सुरेंद्र तिवारी जिला प्रवक्ता ने किया। उन्होंने स्मारिका प्रकाशन से सामाजिक जुड़ाव को रेखांकित किया। इन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही सनातन संस्कृति को ब्राह्मण समाज आगे बढ़ाता रहा है। आवश्यक है कि ज्ञान अर्जित करने और आदर्श आचरण से हम समाज को नई दिशा देने की शुरुआत करें।

इन्होंने भी दिया उद्बोधन




आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा जिला सचिव उमेश झा के द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ बी. एन. द्विवेदी के द्वारा बलरामपुर जिले के ब्राह्मण समाज की चुनौतियों और क्रमबद्ध विकास उपलब्धियां पर अपने विचार रखे। ब्राह्मण सभा बलरामपुर के जिला अध्यक्ष डॉ बीएन द्विवेदी, अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता, ब्राह्मण समाज संरक्षक व वरिष्ठ पार्षद अंबिकापुर आलोक दुबे , ब्राह्मण समाज अंबिकापुर के जिला अध्यक्ष  राजेश तिवारी,  ब्राह्मण सभा बलरामपुर के संरक्षक  अनूप तिवारी , सिद्धनाथ चौबे  राजेन्द्र तिवारी, शिव चरण पाण्डेय ,डॉ. अखिलेश ओझा रायपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  संजय दुबे,  जिला प्रवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी, जिला सचिव  उमेश झा अधिवक्ता,  धुरंधर तिवारी जिला उपाध्यक्ष   अरविंद तिवारी, संरक्षक   शिवचरण पाण्डेय, जिले के कोषाध्यक्ष  अरविंद दुबे जिला संगठन मंत्री भानु प्रकाश दीक्षित जिला सह संगठन मंत्री   अभिषेक मिश्रा जिला समन्वयक  एसडी दुबे  राम बच्चन पाण्डेय सहित ब्राह्मण समाज रामानुजगंज के अध्यक्ष  विकास दुबे राजपुर के अध्यक्ष  संतोष पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष  अनिल दुबे कुसमी के अध्यक्ष सुरेश कुमार वैद्य शंकरगढ़ के सचिव प्रिय नाथ दुबे समन्वक  धनी राम दुबे वाड्रफनगर के अध्यक्ष डॉ वीके पाण्डेय अवधेश प्रसाद दुबे आशीष तिवारी  राजपुर से सत्येन्द्र पांडेय,नरेंद्र शुक्ला,  रमाकांत पांडे प्रवीन चौबे, विजय तिवारी, सुनील तिवारी, संतोष तिवारी, अनिल तिवारी, कृष्णा नंद तिवारी विद्यानंद दुबे,नीरज शर्मा, आनंद पाण्डेय,गौरव उपाध्याय रामानुजगंज से  यशपाल दुबे   उज्ज्वल तिवारी  मनोज दुबे शंकरगढ़ से राम लखन शर्मा सुनील तिवारी सुतीक्ष्ण दुबे राम गोविंद पाण्डेय राम मूरत मिश्रा दुर्गेश त्रिपाठी बलरामपुर से  गिरिजा पाठक,सुदेशवर तिवारी, धर्मेंद्र दुबे,अनिल तिवारी, मंगलम पाण्डेय, छोटू दुबे, जनपद सदस्य  श्रीमति अर्पणा  दीक्षित, श्रीमति आरती चौबे, सुजाता चौबे, कुसमी उमेश्वर ओझा  राकेश भारती, पंकज दुबे सरगुजा  सचिव बिनोद तिवारी, एसके शुक्ला, वाड्रफनगर से धीरेन्द्र द्विवेदी मंडल अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)