ADD

नए कानूनों की प्रदर्शनी अंबिकापुर के कला केन्द्र मैदान में लगी..

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 12 दिसंबर 2025।। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशानुसार नए कानूनों  की प्रदर्शनी स्थानीय कला केन्द्र मैदान में लगाई गई है।इसी क्रम में आज सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र -छात्राओं को प्रदर्शनी अवलोकन हेतु आमंत्रित किया गया था। सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य श्रीमती मीरा साहू के नेतृत्व में लगभग दो सौ की संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो ने छात्र -छात्राओं से चर्चा करते हुए नए  कानूनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।साथ ही बच्चों को बेहतर कैरियर निर्माण हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम का फैसलीटेशन उप निरीक्षक यातायात अभय तिवारी के द्वारा किया गया।इस दौरान नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की टीम से संयोजक मंगल पाण्डेय, परामर्शदाता रणधीर सिंह, साहित्यकार कवि संतोष दास सरल , सुरेन्द्र साहू, उमाशंकर पाण्डेय, शिल्पा पाण्डेय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप निरीक्षक अभय तिवारी, उपनिरीक्षक सहदेव वर्मन, प्रधान आरक्षक दलबीर सिंह, प्रधान आरक्षक सीरिल, महिला आरक्षक ममता, सरस्वती शिशु मंदिर की  चंचल श्रीवास्तव ,  श्रद्धा ताम्रकार, सुशीला राजवाड़े, दिव्या भारती  एवं आचार्य भूधर त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)