अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 27 फरवरी 2026।
सरगुजा में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में साइबर सेल और चौकी रघुनाथपुर की संयुक्त टीम ने 4 तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी को मुखबीर सूचना मिली कि सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 10 एएल 8571 में लैलूंगा से गांजा लाकर ग्राम गंगापुर में बेचा जाएगा। जिससे पुलिस ने एनएच-43 के किनारे खेत में संदिग्ध कार को घेराबंदी कर रोका गया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से 2 किलो और मुरारी लाल चौबे के बैग से 2 किलो गांजा कुल 36,000 रुपये मूल्य, कार 6 मोबाइल 50,000 कीमती जब्त। पुलिस ने बताया कि आरोपी हेमसागर यादव 26 नारायणपुर मुड़ापारा, लैलूंगा, रायगढ़, खीरो यादव 25 जोरोडा झरिया, तुमला, जशपुर, भूपेंद्र यादव 24, पोतरा, लैलूंगा रायगढ़, मुरारी लाल चौबे 35 गंगापुर रघुनाथपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने लैलूंगा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना लुंड्रा चौकी रघुनाथपुर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। डीआईजी व एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश कार्रवाई की गई। कार्यवाही में चौकी प्रभारी आर.एन. पटेल, साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा सहित चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण तिवारी, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, उमाशंकर साहू, अमनपुरी, विकास मिश्रा, उमेश खुटिया, इजहार अहमद, इदरीश खान, इजहार अहमद, संजीव चौबे सक्रिय रहे।




