ADD





सरगुजा में पटवारियों का जंबो तबादला: 83 कर्मियों की नई पोस्टिंग

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

सरगुजा जिले के कलेक्टर अजीत वासंत ने 21 फरवरी 2026 को भू-अभिलेख शाखा से 83 पटवारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। यह स्थानांतरण लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित पटवारियों की प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और लोकहित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।आदेश के अनुसार, पटवारियों को उनके वर्तमान हल्कों से अलग तहसीलों में स्थानांतरित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) संबंधित तहसील में हल्का-स्तरीय पदस्थापना करेंगे, तथा एक तहसील से दूसरी में स्थानांतरण पर जिला कार्यालय से पूर्व अनुमोदन अनिवार्य है। सभी स्थानांतरित पटवारी 23 फरवरी 2026 के अपरान्ह तक एकतरफा भारमुक्त होकर नए स्थान पर उपस्थित हों। यह आदेश तत्काल प्रभावी है।

यह है आदेश 








एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)