जम्मू।। खबरी गुल्लक 23 फरवरी 2026
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू के घने जंगलों में रविवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इनमें 10 लाख रुपये का इनामी सरगना सैफुल्लाह भी शामिल है।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपने के ठिकाने पर रॉकेट दागा, जिससे धमाका हुआ और एक आतंकी की खोपड़ी पूरी तरह उड़ गई। मारे गए आतंकियों के पास से दो AK-47 राइफलें, गोला-बारूद, हथियार और युद्धक सामग्री बरामद हुई।आतंकियों के सफाए के लिए जनवरी में शुरू हुए ऑपरेशन त्राशी 1 के तहत यह कार्रवाई की गई।

.jpg)






















