ADD





संभागीय आबकारी उड़नदस्ता ने तीन तस्करों के कब्जे से बरामद किया नशीली दवाओं का जखीरा... भेजा जेल

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम को नशीले कैप्सूल बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली। टीम ने कुल 896 प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल जब्त किए। तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में  गस्त के दौरान कतकालो बाजार थाना दरिमा में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को देखा गया। रोकने पर उसने भागने की कोशिश की जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश गुप्ता निवासी करजी थाना दरिमा बताया। तलाशी में उसके झोले से 224 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। मुखबीर की सूचना पर टीम ने सूआरपारा पानी टंकी थाना बतौली के पास छापा मारा। राहुल तिग्गा और नितेश चौहान को पकड़ लिया गया। उनके पास से 472 कैप्सूल जब्त किए गए। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी के तहत कार्रवाई की गई। विशेष न्यायालय अंबिकापुर में पेशी पर तीनों को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारू राम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, ओमप्रकाश गुप्ता और महिला सैनिक चंद्रावती की अहम भूमिका रही।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)