ADD





युवाओं में कौशल विकास भारत को बनाएगा आत्मनिर्भर - रविंद्र तिवारी

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

स्थानीय लाइवलीहुड कॉलेज में आज उद्योग स्थापना विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) एवं CSIDC के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। शिविर में युवाओं, व्यापारियों एवं उद्यम आकांक्षियों को उद्योग स्थापना की प्रक्रिया, शासकीय योजनाओं, अनुदान एवं वित्तीय सहयोग संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष  रविंद्र तिवारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल उद्योग स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्णतः आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जब देश का प्रत्येक गांव और कस्बा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगा, तभी भारत विश्व पटल पर आर्थिक रूप से अग्रणी महाशक्ति के रूप में स्थापित हो सकेगा।  उन्होंने शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने, योजनाबद्ध तरीके से उद्योग स्थापित करने का सुझाव दिया तथा सुझावों के साथ-साथ युवाओं एवं व्यापारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

शिविर में प्रतिभागियों का उत्साह अत्यंत सराहनीय रहा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना, रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)