अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 12 फरवरी 2026 ।।
कार्मेल स्कूल नमनाकला अंबिकापुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2025-26 हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसपी राहुल बंसल (IPS) शामिल हुए। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर रोशनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधा भेंट कर किया।
समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं गीत की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आनंदमय बना दिया।
पुरस्कार वितरण के पश्चात मुख्य अतिथि सीएसपी राहुल बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बहुत ही सरल शब्दों में बच्चों से वार्तालाप किया। उन्होंने अनुशासन, समय प्रबंधन, कड़ी मेहनत, खेलकूद एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका श्री बंसल ने सहज और प्रेरक ढंग से उत्तर दिया। उनके विचारों से विद्यार्थियों में ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। प्राचार्या सिस्टर रोशनी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मुख्य अतिथि श्री राहुल बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

.jpg)


























