अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ डीके सोनी को एशियन इंडिया बिजनेस मीट 2026 में म्यांमार एंबेसी में ग्लोरी ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड 2026से किया गया सम्मानित। दस देशों के एंबेस्टर के समक्ष केंद्रीय मंत्री राम दास आठवले के हाथों उन्हें यह सम्मान मिला।
सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ में डॉ डीके सोनी सामाजिक योगदान और निःस्वार्थ सेवा एवं एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता, निडर आरटीआई योद्धा और अनुभवी अधिवक्ता हैं, जिन्होंने पिछले दो दशकों से न्याय, पारदर्शिता और सामाजिक समानता की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने 4800 से अधिक आरटीआई आवेदन दायर कर सरकारी प्रणाली में पारदर्शिता लाने का अनुकरणीय कार्य किया है। इन आवेदनों के आधार पर उन्होंने 18 से अधिक जनहित याचिकाएं दायर की हैं, जिनमें सुप्रीम कोर्ट में 3 महत्वपूर्ण मामले भी शामिल हैं। श्री सोनी की विधिक सक्रियता केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रही है। उन्होंने जमीनी स्तर पर आदिवासी समुदायों, गरीब मजदूरों और वंचित तबकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने न सिर्फ बिना फीस के सैकड़ों मामलों में गरीबों की पैरवी की, बल्कि मजदूरी, भूमि अधिकार, और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिलाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। उनके अथक प्रयासों से अब तक एक करोड़ से अधिक नागरिक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो चुके हैं। श्री सोनी का समर्पण केवल सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रति एक जीवंत संकल्प है। इनके जीवन के ऊपर एक मूवी हिंदी फ़िल्म भी बन चुकी है फ़िल्म का नाम DK है जो कुछ ही दिनों में रिलीज होगी और आम लोगो को यह फ़िल्म देखने को मिलेगा
यह हैं उनकी कुछ प्रमुख उपलब्धियां
वन संरक्षण हेतु सरगुजा क्षेत्र में प्रभावी अभियान
मनरेगा योजना में घोटालों को उजागर कर पारदर्शिता स्थापित करना
प्रोटोकॉल घोटाले में फर्जी बिलिंग का पर्दाफाश
विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों, विशेषकर पहाड़ी कोरबा समुदाय के लिए न्याय सुनिश्चित करना
भ्रष्टाचार, प्रशासनिक उदासीनता और अवैध भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध मजबूत जन आंदोलन चलाना
राष्ट्रीय और राज्य स्तर के घोटालों को उजागर कर उन्हें न्यायालय तक पहुंचाना
अब तक यह 49 वां अवार्ड
अब तक इन्हें 48अवार्ड प्राप्त हो चुका हैं यही सब दस्तावेजों को देखते हुए और इनके कार्य को देखते हुए मैत्री पीस फाउंडेशन के द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में दिनांक 13/3/26 को म्यांमार एंबेसी में अवार्ड कार्यकर्म का आयोजन किया गया था जिसमें सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया , इंडोनेशिया, फिलीपींस, ब्रुनी, वियतनाम देशों के अम्बेसडर उपस्थित हुए साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री श्री राम दास आठवले जी भी उपस्थित हुए तथा म्यांमार अम्बेसडर मिस्टर जव ओ, एवं केंद्रीय मंत्री श्री राम दास आठवले जी के करकमलों से आरटीआई और पीआईएल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने एवं राष्ट्र तथा समाज को गौरांवित करने के कारण ग्लोरी एक्सीलेंस अवार्ड 2026 के तहत बेस्ट आरटीआई एवं पीआईएल एक्टिविस्ट का अवार्ड डॉ डी के सोनी को प्रदान किया गया डॉ डी के सोनी को यह उनका 49 अवार्ड है।
डॉ डीके सोनी ने यह कहा है कि यह सम्मान उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जायेगा।



