ADD

कुदरगढ़ महोत्सव 2026: 23 से 25 मार्च तक कुश्ती, वॉलीबाल, कबड्डी और मल्लखम्ब का होगा शानदार प्रदर्शन... सीएम विष्णुदेव साय 21 को करेंगे दर्शन..

0


सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।। भूपेंद्र राजवाड़े।।19 मार्च 2026।।
  

 जिला प्रशासन सूरजपुर एवं माँ बागेश्वरी धाम ट्रस्ट कुदरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कुदरगढ़ महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 23 से 25 मार्च  तक माँ बागेश्वरी धाम कुदरगढ़ में किया जायेगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में खेल, संस्कृति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव में खेल कार्यक्रम की थीम ’खूब खेलबो, नशा ले दूर रहबो रखी गई है। 

महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता के साथ-साथ जिला स्तरीय वॉलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। वॉलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिताएँ केवल पुरुष वर्ग के लिए हैं तथा इनमें सूरजपुर जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। आयु का कोई बंधन नहीं है और प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक निर्धारित है।

वॉलीबाल, कबड्डी प्रतियोगिता में पंजीयन  जरूरी

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने विकासखण्ड में चिंन्हित किये गए प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर सकते हैं। वॉलीबाल के लिए - वि.ख. सूरजपुर एवं भैयाथान हेतु खेलावन सिंह (मो. 6260354080), वि.ख. ओडगी एवं प्रेमनगर हेतु प्रभाशंकर प्रसाद (मो. 7067019738) तथा वि.ख. प्रतापपुर एवं रामानुजनगर हेतु धर्मपाल रजक (मो. 9977929291) से संपर्क किया जा सकता है। कबड्डी के लिए - वि.ख. रामानुजनगर एवं प्रेमनगर हेतु रामसुभाष राजवाड़े (मो. 9977136160), वि.ख. भैयाथान एवं ओडगी हेतु संजय यादव (मो. 9304001651) तथा वि.ख. सूरजपुर एवं प्रतापपुर हेतु सहदेव रवि (मो. 6263774962) से संपर्क किया जा सकता है।

मल्लखम्ब होगा विशेष आकर्षण

महोत्सव के तीसरे दिन 25 मार्च 2026 को सायं 7 बजे पामगढ़ के मल्लखम्ब खिलाड़ियों द्वारा शौर्य एवं नृत्य कला का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।


 सीएम विष्णुदेव साय 21 मार्च को करेंगे माता कुदरगढ़ी के दर्शन 

तिथि : 21 मार्च 2026

समय:-  02 :00 pm (लगभग)

स्थान :- ग्राम पंचायत कुदरगढ़ 

          

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)