अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ग्राम और बूथ कमेटियों के गठन के लिए प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज 23 मार्च को सरगुजा जिले के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को एक निर्धारित समय सीमा में गांव और शहर के वार्ड में ग्राम एवं वार्ड कमेटियों के साथ ही साथ पोलिंग बूथ में बूथ कमेटियों के गठन का निर्णय लिया है। इसके तहत 23 मार्च को प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपक बैज अम्बिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर में ग्राम/वार्ड कमेटियों और बूथ कमेटियों का गठन करेंगे। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के दौरा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि, जशपुर जिले का दौरा करते हुए सरगुजा प्रवेश के दौरान वे दोपहर 2 बजे बतौली के बोदा गांव में ग्राम कमेटी और बूथ कमेटी का गठन कर उसकी बैठक लेंगे। इसके उपरांत 4 बजे लुंड्रा विकासखंड के ग्राम बटवाही में ग्राम और बूथ कमेटी का गठन कर उसकी बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे अम्बिकापुर नगर निगम के रामानुज वार्ड में वार्ड कमेटी का गठन एवं इस वार्ड में स्थित बूथ क्रमांक 155 एवं 157 के बूथ कमेटियों का गठन करेंगे। इसके उपरांत वे रेस्ट हाउस अम्बिकापुर में रात्रि विश्राम कर 24 मार्च को यहाँ से रवाना हो जाएंगे।



