ADD

अंबिकापुर में भाजपा की अहम बैठक, 30 मार्च से मंडल प्रशिक्षण अभियान की तैयारी तेज.. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर, 9 अप्रैल को पं. रविशंकर त्रिपाठी की मूर्ति अनावरण की घोषणा

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत 30 मार्च से प्रारंभ हो रहे मंडल प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों को ले कर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष राम किशुन सिंह , अम्बिकेश केसरी , विनोद हर्ष, अरुणा सिंह , मधुसुदन शुक्ला, विकास पांडेय , फुलेश्वरी सिंह , निश्चल प्रताप सिंह एवं अनिल अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में  एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । 

बैठक को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संगठन की रीढ़ को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और इसे अपने व्यक्तित्व एवं संगठनात्मक दक्षता को निखारने का अवसर बनाएं।अपने संबोधन में  ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और सफलता कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण पर आधारित है। उन्होंने मंडल स्तर तक मजबूत और सक्रिय टीम तैयार करने पर जोर दिया। भाजपा महामंत्री विनोद हर्ष ने मंडल प्रशिक्षण अभियान के कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए  अपने वक्तव्य में कहा कि प्रशिक्षण कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यशैली से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया ।वहीं मधुसूदन शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 9 अप्रैल को भाजपा सरगुजा के शीर्ष पुरुषों में एक पंडित रविशंकर त्रिपाठी के पुण्य तिथि पर उनके मूर्ति का अनावरण किया जाएगा । मन की बात कार्यक्रम सफल बनाने और सरल पोर्टल के भूमिका की जानकारी देते हुए जनमेजय मिश्रा ने बैठक को सम्बोधित किया । बैठक में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा, सहभागिता एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री श्रीमती अरुणा सिंह द्वारा किया गया एवं अंत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष  विकास पांडेय ने आभार व्यक्त किया।


बैठक में वैभव सिंह देव , निलेश सिंह,  संतोष दास , रूपेश दुबे, अंकित जायसवाल , नीरू मिस्त्री, शुभांगी बिहाड़े, प्रिया सिंह , विकाश कुमार वर्मा(रिंकू), मनोज कंसारी , कमलेश तिवारी,  विवेक सिंह, रविशंकर जायसवाल , आशीष कुमार गुप्ता , राजू सिंह , दिनेश बारी, रवि महंत , संतोष जायसवाल , सतीश कुमार जायसवाल , अखंड विधायक सिंह , भगत सिंह पैकरा , बालीचारण यादव , धनंजय मिश्रा , जातिन परमार, राकेश कुमार गुप्ता (बबलू), रवींद्र गुप्त भारती, निशांत सिंह शोलू, नीलम रजवाड़े , प्रियंका चौबे, सरस्वती यादव , अभिमन्यु श्रीवास्तव , रवि विश्वकर्मा सहित प्रशिक्षण विषय वक्ता , मंडल अध्यक्ष , मोर्चा ज़िलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)