अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। दिनांक 24 मार्च 26
सरगुजा संभागीय ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष एवं कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने सरगुजा संभाग के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा से सौजन्य भेंट की।भेंट के दौरान श्री तिवारी ने संभाग के विभिन्न थानों में वाहनों की चेकिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से 300 की रसीद काटे जाने तथा इस प्रक्रिया के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति निर्मित होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि इससे वाहन मालिकों के साथ-साथ आमजन को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। श्री तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन द्वारा शीघ्र ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे, जिससे आमजन एवं वाहन मालिकों को राहत मिल सकेगी।



