अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।12 मार्च 2026
शहर के वार्ड क्रमांक 14, नमनाकला में आज 12 मार्च को 7.5 लाख लीटर क्षमता वाले उच्च स्तरीय जलागार निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पालिका निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी तथा एमआईसी सदस्यों के द्वारा भूमि पूजन के साथ किया गया। इस कार्य के लिए अधोसंरचना मद में 92.74 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही, टंकी में जलापूर्ति हेतु राइजिंग मेन पाइपलाइन विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 41.23 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसका कार्य आदेश जारी हो चुका है। इस जलागार के निर्माण से वार्ड 12, 13, 14 एवं 47 के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों के निवासियों को लाभ मिलेगा, जिससे आवश्यक पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी।
कैबिनेट मंत्री व महापौर की पहल पर मिली सौगात - जितेंद्र सोनी
जल प्रदाय विभाग के प्रभारी सदस्य जितेंद्र सोनी ने कहा कि महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी के संवेदनशील मार्गदर्शन में जल संकटग्रस्त वार्डों की समस्याओं को विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल तथा महापौर मंजूषा भगत के सामूहिक प्रयासों से राज्य शासन ने जलागार एवं पाइपलाइन विस्तार हेतु यह बड़ी राशि स्वीकृत की। इससे नमनाकला सहित आसपास के क्षेत्रों में जल संकट का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
पानी की समस्या होगी दूर - अनीता रविन्द्र गुप्त भारती
वार्ड 14 की पार्षद एवं MIC सदस्य श्रीमती अनीता रविंद्र गुप्त भारती ने बताया कि नमनाकला में पुरानी छोटी टंकी के कारण जलापूर्ति अपर्याप्त थी, विशेषकर ग्रीष्मकाल में। बढ़ती जनसंख्या एवं क्षेत्र विस्तार को ध्यान में रखते हुए 25 वर्षों की आवश्यकताओं के अनुरूप महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जल विभाग प्रभारी जितेंद्र सोनी, पार्षद श्रीमती किरण दीपक तोमर एवं अन्य पार्षदगणों की सार्थक पहल से नगरी प्रशासन मंत्री ने उच्च क्षमता वाली टंकी हेतु राशि स्वीकृत की।
इस अवसर पर MIC सदस्य श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, पार्षद मनोज गुप्ता, श्रीमती किरण दीपक तोमर, श्री अनिल तिवारी, श्री आकाश गुप्ता, श्री संतोष दास, श्री अभिषेक शर्मा, श्री अवधेश सोनकर, श्री विकास गुप्ता, जल विभाग प्रभारी श्री प्रशांत खुल्लर, अभियंता श्री सतीश रवि, अधिकारी/कर्मचारीगण, ठेकेदार एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।



