ADD

रनपुर खुर्द का मोहम्मद सफ़र गांजा के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार...

0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।। 

नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई  के क्रम में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में पुनः  रनपुर खुर्द में दबिश देकर करीब एक किलो गांजा के साथ मो.सफर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को रनपुर खुर्द के निवासियों ने शिकायत की थी कि रनपुर खुर्द में रहने वाले नूर मोहम्मद एवं उसके बच्चों ज़फ़र एवं सफर द्वारा काफी सालों से गांजा बेचा जाता है जिससे पूरा गांव बिगड़ रहा हैं..शिकायत की पुष्टि हो जाने के बाद आज दिनांक 20-03-26 को सुबह सुबह रनपुर खुर्द में नूर मोहम्मद के घर छापा मार कार्यवाही की गई। घर पर मोहम्मद सफर मौजूद मिला.. घर की तलाशी में 950 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ए के तहत मोहम्मद सफर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया..।।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि मोहम्मद सफ़र का परिवार काफी समय से रंगपुर खुर्द में गांजे का व्यवसाय कर रहा है..आरोपी मोहम्मद सफ़र पहले भी गांजा बेचने के जुर्म में जेल जा चुका है।।कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता ,  मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह तथा महिला सैनिक राजकुमारी एवं चंद्रावती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)