ADD

रुपए लेनदेन के विवाद में युवक को उतारा मौत के घाट.. अंबिकापुर के भकुरा में हुई वारदात..! नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार..

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 5 मार्च 2026

 सरगुजा जिले के थाना कोतवाली अम्बिकापुर पुलिस ने पैसे के लेन-देन को लेकर हुई हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत कुल तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देश पर थाना कोतवाली की टीम ने यह सधी हुई कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि 3 मार्च रात से 4 मार्च सुबह के बीच ग्राम भकुरा निवासी सुटुल 25 वर्ष की अजय पैकरा, छत्रपाल और एक नाबालिग द्वारा पैसे के लेन-देन पर विवाद के दौरान बांस के डंडे, मुक्कों और लातों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक और आरोपी पहले एक साथ काम करते थे, जहां काम के पैसे को लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से डंडा और आरोपी अजय पैकरा के पहने कपड़े जब्त किए। मामला थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 138/26 धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।  आरोपी अजय पैकरा उर्फ जर्रा 19 वर्ष भकुरा चट्टीपारा, छत्रपाल 20 वर्ष, भकुरा चट्टीपारा को गिरफ्तार कर एक नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया। 

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मिलकर मृतक को गाली देकर पीटा और मौत के बाद भागते हुए डंडा फेंक दिया। अजय और छत्रपाल को कोर्ट में पेश किया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष भेजा गया। कार्रवाई में  थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सोमार साय, आरक्षक मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े, प्रमोद टेटे और अमर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)