ADD

चोरों को मकान मालिक ने कमरे में बंद किया तो.. खिड़की तोड़ भागे... पुलिस ने चंद घंटे में दबोच भेजा जेल

0


 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 7 मार्च 2026।।

 सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर थाना बतौली की पुलिस टीम ने यह कामयाबी पाई। आरोपियों के कब्जे से नकदी सहित चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद हो गए।

इस तरह हुई वारदात

6 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे झरगवां मेनरोड निवासी राजेश गुप्ता अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर बाहर गए थे। रात करीब 10 बजे लौटने पर उन्हें घर के चैनल गेट और दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर बेडरूम में दो चोर आलमारी तोड़कर नकदी व जेवरात लूट रहे थे। राजेश ने कमरे को बाहर से बंद कर सहायता मांगी, लेकिन चोर खिड़की तोड़कर पीछे के दरवाजे से भाग निकले। जांच में चांदी का पायल, बिछिया कीमत 2245 रुपये और कुल 15 हजार रुपये का माल चोरी का पाया गया। थाना बतौली में अपराध क्र. 30/26 धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।

 पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर डॉग स्क्वाड और पुलिस टीम ने घटनास्थल का मिनिट-टू-मिनिट निरीक्षण किया। सतत प्रयासों से देवरी डुमरपारा निवासी विवेक मरावी 21 वर्ष, पिता बिक्रम मरावी और मुकेश मरावी 20 वर्ष पिता धनीराम मरावी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल लिया। उनके पास से 8350 रुपये नकद, चांदी का पायल व बिछिया कुल 15 हजार रुपये के साथ लोहे का रॉड व डाई जब्त किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

 टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, डॉग स्क्वाड और थाना स्टाफ ने अहम योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)