अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
तहसील लखनपुर कोर्ट परिसर में भाजपा नेता व अधिवक्ता संजीव कुमार सेठ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीनियर अधिवक्ता शशि पांडे व मंजू श्रीवास्तव से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद संजीव सेठ ने साथी अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों, टाइपिस्टों व स्टाफ का विशेष सम्मान किया। साथी अधिवक्ताओं में वर्षा दुबे, कन्हैया साहू, देवदत्त सोनी, लखन सिंह, बिहारी पैंकरा, मुकेश राजवाड़े, सुरेंद्र राजवाड़े व भारती साहू शामिल रहीं। वहीं स्टाफ में देहुत सिंह, सत्यदेव दास, अरुण दास, धनु झारिया व ऐश्वर्या राजवाड़े को मिठाई वितरित की गई। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे संजीव सेठ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का सहयोग ही उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।



