अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।। 29 मार्च 2026।।
भाजपा छत्तीसगढ़ विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। मुख्यालय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, संगठन मंत्री अजय जामवाल तथा पवन साय की सहमति से संयोजक बृजेशनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में यह घोषणा की।
सरगुजा से युवा भाजपा नेता एवं अधिवक्ता संजीव कुमार सेठ को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त सदस्य संजीव सेठ ने प्रदेश संगठन व जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा का महत्वपूर्ण दायित्व मिला है, जिसे वे जनहित और ईमानदारी से पार्टी हित में निभाएंगे। साथ ही, विधि से संबंधित जनहित मुद्दों और जानकारी को जनता तक पहुँचाने के प्रति वे कृतसंकल्पित रहेंगे।



