अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
संजय पार्क में 15 हिरणों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित 6 सदस्यीय जांच दल ने आज संजय पार्क का दौरा करने के साथ ही साथ सरगुजा रेंज के DFO से भी मुलाकात किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के सरगुजा दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में 6 सदस्यीय जांच कमेटी की घोषणा की थी जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफ़ी अहमद, प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्र, जिला कांग्रेस के महामंत्री हेमंत तिवारी एवं अनूप मेहता शामिल हैं। जांच दल ने अपनी कार्यवाही के दौरान संजय पार्क में घटनास्थल बड़े का
अवलोकन करने के साथ ही इस पार्क की देखभाल करने वाली कमेटी के अध्यक्ष और कर्मचारियों से भी पूछताछ की। जांच दल ने उन स्थलों को भी देखा जहाँ मृत वन्यजीवों को रखा गया, उनका पोस्टमार्टम किया गया और जहाँ उनका दाह संस्कार किया गया। जांच दल ने DFO से मुलाकात कर संजय पार्क की व्यवस्थाओं के लिए जवाबदेह कमेटी की वैधानिकता को जानने के साथ ही साथ वैन विभाग के दायित्वों को लेकर भी उनसे सवाल किया। जांच दल ने मृत वन्यजीवों के संदर्भ में हुई वीडियो ग्राफी के साथ ही साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी मांग किया है। जांच दल शीघ्र ही अपनी जांच रिपोर्ट को प्रदेश अध्यक्ष को सौपने के साथ ही सार्वजनिक भी करेगा। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए जांच दल के अध्यक्ष अमरजीत भगत ने कहा कि हिरणों के बाड़े में कुत्तों के प्रवेश का जो स्थान बताया जा रहा है वो कुत्तों के प्रवेश की दृष्टि से अविश्वसनीय प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी कहा कि संजय पार्क की देखभाल करने वाली कमेटी और इसपर काबिज होने को लेकर कई विवादास्पद तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच दल के साथ चर्चा में DFO ने भी इसे स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि जांच कार्य पूर्ण होते मीडिया को भी विस्तार से इसकी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जे पी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, महामंत्री आलोक सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, NSUI अध्यक्ष आशीष जायसवाल आदि मौजूद थे।




