ADD

सरगुजा में नशीले इंजेक्शन तस्करी का पर्दाफाश.. बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार .. कार से हो रही थी तस्करी, दवा व्यवसाई भी धराया...

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।  

 सरगुजा की गांधीनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक बड़े मामले में दो आरोपी को बिहार के औरंगाबाद व गया से गिरफ्तार किया है। डीआईजी व एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर इंटर स्टेट ऑपरेशन सफल रहा। पुलिस ने बताया कि  17 जून 2024 को लटोरी रोड पर चठिरमा बैरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान सफेद ऑल्टो कार (नंबर J01DC3645) से भागने वाले पंकजधर दुबे को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 1500 नग Rexogesic buprenorphine injection (2ml) व 1500 नग Avil pheniramine maleate injection (10ml) बरामद हुए। थाना गांधीनगर में  धारा 22(c), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर पूछताछ में उसने अम्बिकापुर के आरिफ हुसैन व रॉकी कुमार से नशीले पदार्थ खरीदने की बात कबूली।

 बिहार से पहली गिरफ्तारी

पूछताछ में आरिफ हुसैन के औरंगाबाद जेल में बंद होने की जानकारी मिली। प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर सरगुजा कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी आरिफ हुसैन (26 वर्ष, ईमलीपारा, कोतवाली अम्बिकापुर) नशीली दवाओं की बिक्री में शामिल पाया गया।

 गया से दूसरा आरोपी धराया

रॉकी कुमार के गया बिहार में होने की सूचना पर गांधीनगर पुलिस टीम बिहार रवाना हुई। आरोपी रॉकी कुमार 32 वर्ष धानी टोला, कोतवाली गया को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने थोक में नशीले इंजेक्शन बेचना, पंकज कुमार सिंह नबीनगर के माध्यम से दुबे से संपर्क व बैंक ट्रांसफर से लेन-देन कबूला। उसके मोबाइल फोन व सिम जब्त किए गए।

यह रहे सक्रिय 

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अमृत सिंह व अतुल शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)