ADD

राजाकटेल गांव में पंडो जनजाति की भूमि विवाद पर कांग्रेस का दौरा .. समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी..

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

लखनपुर क्षेत्र के ग्राम राजाकटेल में संरक्षित पंडो जनजाति की कृषि भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायतों के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक के निर्देश पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्यीय दल ने गांव का दौरा किया। दल ने ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों की समस्याओं को समझा। दल में शामिल कांग्रेस महामंत्री एवं अधिवक्ता  हेमंत तिवारी ने बताया कि 1980 के दशक में सिंहदेव योजना के तहत पंडो जनजाति को भू-अधिकार प्रदान किए गए थे, लेकिन संबंधित दस्तावेज आज तक उपलब्ध नहीं कराए गए। गांव में भूमि का न तो सीमांकन हुआ है, न ही कब्जे से जुड़े नक्शे तैयार किए गए हैं, जिससे मालिकाना हक स्पष्ट नहीं हो सका। जांच में यह भी सामने आया कि पंडो जनजाति की जमीनों के अलावा गांव की अन्य शासकीय भूमियों पर भी अतिक्रमण हो चुका है।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद उभरने के बाद प्रशासन द्वारा गठित जांच दल ने मौके पर नापजोख या सीमांकन जैसी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे समस्या और जटिल बनी हुई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव के निर्देश पर कांग्रेस दल ने यह दौरा किया।

 बालकृष्ण पाठक ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों की पहचान कर उन्हें बेदखल करना और पंडो जनजाति को उनकी जमीन का हक दिलाना आवश्यक है। जांच रिपोर्ट 2 दिनों में सौंपी जाएगी, उसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर सरगुजा से मिलकर समयसीमा निर्धारित कर गांव में कैम्प लगाने, भूमि नापजोख व सीमांकन करने की मांग करेगा। यदि प्रशासन विफल रहता है, तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।


### दल के अन्य सदस्य

इस दौरे में लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमित सिंहदेव, उदयपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री प्रशांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका पैकरा, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या रवानी एवं जगरोपन यादव उपस्थित थे। यह जांच ग्रामीणों के हित में पारदर्शी कदम के रूप में देखी जा रही है।[1]



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)