जम्मू।।खबरी गुल्लक।।
फारूक अब्दुल्ला पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान पीछे से फायरिंग हुई, जिसके तुरंत बाद आरोपी कमल सिंह जम्वाल 63 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह 20 साल से इस हमले की फिराक में था और उसने अपनी मर्जी से गोली चलाई।
राज्यसभा में हंगामा
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुद्दा उठाया, जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा समाप्त होने को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अब सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और नेताओं को निशाना बनाने की साजिश हो रही है। जवाब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हमले को गंभीर बताते हुए जांच का भरोसा दिया, लेकिन इसे राजनीतिकरण करने और राज्य दर्जा से जोड़ने को बेबुनियाद व निंदनीय कहा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर फारूक का हालचाल जाना और जांच का आश्वासन दिया। उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाया कि जेड-प्लस सुरक्षा कवर के बावजूद हमलावर इतने करीब कैसे पहुंचा। आरोपी को अदालत ने 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया, जहां उसने खुद को सबसे बड़ा आतंकी बताया।
पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसने स्वेच्छा से गोली चलाने की बात दोहराई। देशभर में घटना की निंदा हुई और सड़क से सदन तक गुस्सा फूटा।



