ADD

भगवान परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज का भव्य स्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह... 14 अप्रैल तक नाम भेजें

0



अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 9 अप्रैल 2026।।

 भगवान परशुराम जी की जयंती के  अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा स्वजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित करने का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर 19 अप्रैल 2026 रविवार को होने वाले इस समारोह में शोभा यात्रा के बाद भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन के साथ छात्र- छात्राओं, खिलाड़ियों, समाज सेवियों समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

समाज के संयोजक द्वितेन्द्र मिश्र ने सभी सम्माननीय विप्र बंधुओं से अपील की है कि वे अपने स्वजातीय बंधुओं की उपलब्धियों की जानकारी शीघ्र साझा करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मान देने का माध्यम बनेगा। सभी योग्य प्रतिभाओं को समाज की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

सम्मान के मापदंड निर्धारित, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं होंगी पुरस्कृत

सम्मान समिति द्वारा साफ-साफ मापदंड तय किए गए हैं, ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी तरीके से हो सके। इनमें शामिल हैं-

1. खेल क्षेत्र: राज्य स्तर या उससे ऊपर की उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी।

2. शिक्षा क्षेत्र: कक्षा 10वीं-12वीं में मेरिट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं; मेडिकल या इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले।

3. प्रशासनिक/न्यायिक सेवाएं: उच्च प्रशासनिक या न्यायिक सेवाओं में चयनित व्यक्ति।

4. समाज सेवा: समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति, संस्थाएं या संगठन।

5. कृषि/औद्योगिक क्षेत्र: इन क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले।

6. वैज्ञानिक अनुसंधान: वैज्ञानिक अनुसंधान आदि में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बंधु।

7. कला, संस्कृति एवं साहित्य: इन क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले।

8. उच्च पदस्थ अधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक: जिले के उच्च पदस्थ अधिकारी तथा विशिष्ट वरिष्ठ नागरिक।

यह कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता को भी मजबूत बनाएगा। भगवान परशुराम, जो ब्राह्मण शिरोमणि के रूप में विप्र कुल के गौरव बढ़ाने वाले हैं, उनकी जयंती पर यह आयोजन विशेष महत्व रखता है।

जानकारी 14 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से भेजें

समिति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी जानकारी 14 अप्रैल 2026 मंगलवार दोपहर 2 बजे तक भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी  महेन्द्र उपाध्याय  के पास या संयोजक द्वितेन्द्र मिश्र के वाट्सएप नंबर 9425254355 पर प्रेषित की जाए। मिश्र ने सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आपका अमूल्य सहयोग समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। कृपया समयसीमा का पालन करें। सर्व ब्राह्मण समाज, अंबिकापुर सरगुजा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विप्र बंधुओं के बीच उत्साह का संचार कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए संयोजक से संपर्क करें।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)