ADD

अंबिकापुर में आज 1 मई से शुरू होगा जन समस्या निवारण शिविर.. समस्या, मांग,सुझाव के लिए आवेदन कर सकेंगे नागरिक

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 1 मई 2026।। 

 नगर पालिका निगम अंबिकापुर में 1 मई से 10 जून 2026 तक जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, जनजागरूकता फैलाना, हितग्राही योजनाओं के आवेदन पत्र वितरित करना और नागरिकों की मांगों-शिकायतों को दर्ज करना है। शिविर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा के अनुरूप जनता के हर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। महापौर मंजूषा भगत,आयुक्त डीएन कश्यप ने नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने अपील की है। 

सुशासन तिहार के लिए  संतोष रवि कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी,  विजय कुजूर सहायक राजस्व अधिकारी और  शशांक दुबे सहायक राजस्व अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। ड्यूटीरत कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक प्रभारित वार्डों और शिविर स्थलों पर रहेंगे।

शिविर कार्यक्रम 

4 मई 2026 (सोमवार): शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर (वार्ड 32,33,34,38,43,44,45,46,47)।

6 मई 2026 (बुधवार): नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर (वार्ड 27,35,36,37,39,40,41,42)।

8 मई 2026 (शुक्रवार): पुराना नगर पालिक निगम कार्यालय प्रशासनिक भवन, केदारपुर पानी टंकी (वार्ड 15,17,18,19,20,25,26,28)।

11 मई 2026 (सोमवार): माता राजमोहिनी देवी भवन, पीजी कॉलेज के सामने (वार्ड 1,11,12,13,14,16,48)।

13 मई 2026 (बुधवार): सामुदायिक भवन मुक्तिपारा (वार्ड 2,3,4,5,6,7,8,9,10)।

15 मई 2026 (शुक्रवार): कुशाभाऊ ठाकरे भवन, लोक नायक जय प्रकाश वार्ड 30 (वार्ड 21,22,23,24,29,30,31)।

निगम ने सभी वार्डवासियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि को शिविर स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)