अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक।।13 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के नए प्रान्ताध्यक्ष का चुनाव अंबिकापुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रतिद्वादी शिवाजी यादव और सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा के द्वारा नाम वापस लिए जाने पर संजय सिंह को निर्विरोध प्रान्ताध्यक्ष घोषित कर दिया गया। यह चुनाव प्रक्रिया जनपद पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर परिसर में रविवार 12 अप्रैल 2026 को सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी मनोज सिन्हा और सहायक श्यामलाल सिंह ने उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर संघ के प्रान्तीय संरक्षक कौशलेन्द्र पाण्डेय, पूर्व प्रान्ताध्यक्ष वी.एम. दीक्षित, प्रान्ताध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती वन्दना त्रिपाठी, वरिष्ठ उप प्रान्ताध्यक्ष मनोज पाण्डेय, उप प्रान्ताध्यक्ष मो. जाहिद खान एवं ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रांतीय महामंत्री सुनील टोप्पो एवं प्रमोद सिंह सहित सभी जिलों के अध्यक्ष, प्रांतीय/संभागीय कार्यकारिणी सदस्य, तहसील/विकासखंड अध्यक्ष और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। जिला सरगुजा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने संजय सिंह तथा प्रांतीय कार्यकारिणी को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्ति 57 लिपिक साथियों का सम्मान
निर्वाचन के बाद संघ ने प्रान्तीय सम्मेलन के तहत सेवानिवृत्ति समारोह एवं प्रीतिभोज का आयोजन भी किया। विधायक प्रबोध मिंज, आरएस सेंगर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह में जिले के 57 लिपिक कर्मचारियों को माल्यार्पण के साथ शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ये कर्मचारी निष्ठापूर्वक शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए हैं।
कार्यक्रम में दुर्गा सिन्हा अध्यक्ष, मनोज सिन्हा प्रांतीय सचिव, ओम प्रकाश पाण्डेय उप प्रान्ताध्यक्ष, संतोष मिश्रा अध्यक्ष बलरामपुर, प्रेमनाथ सिंह जिला कोषाध्यक्ष, भरत पाण्डेय कार्यालय सचिव, पार्थ भट्टाचार्य तहसील अध्यक्ष अम्बिकापुर, शैलेन्द्र मिश्रा तहसील सचिव, सत्येन्द्र सिन्हा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, रमेश यादव अध्यक्ष राजस्व लिपिक संघ, श्यामलाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, दिलीप मेहता उपाध्यक्ष, दिलीप भट्टाचार्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक खुंटे सचिव, शैलेन्द्र कयप एवं अनूप ताम्रकार, जितेंद्र सिन्हा, सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन सत्येन्द्र सिन्हा ने किया।



