अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
नगर निगम अंबिकापुर के वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा को ज्ञापन सौंपकर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा का युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रात के अंधेरे में अपमानजनक तरीके से आवरण हटा नारे बाजी किए जाने की घटना की निंदा करते हुए इसे सीएम के आगमन के पूर्व पुलिस की सुरक्षा में चूक बताते हुए 8 अप्रैल को ड्यूटी में लगाए गए पेट्रोलिंग पार्टी को निलंबित किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि 8 अप्रैल 2026 की रात्रि में आकाशवाणी चौक, अंबिकापुर के पास अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा उदंडता पूर्वक और गुप्त तरीके से लोकार्पित कर दिया गया। यह घटना तब घटी जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के शहर आगमन में मात्र 24 घंटे शेष थे।
शहर के हृदय स्थल पर मुट्ठीभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम यह कार्य किया जाना, तथा स्थल पर आधे घंटे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस की पैट्रोलिंग टीम नहीं पहुंची। पुलिस की कार्यप्रणाली पर घोर लापरवाही को प्रमाणित करता है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं उस रात्रि गठरी टीम की जिम्मेदारी तय करते हुए इस लापरवाही के लिए संबंधित पैट्रोलिंग एवं गठरी टीम पर निलंबन की कार्यवाही की जानी चाहिए ।



