ADD

महिला से हैवानित.. युवक कांग्रेस ने धरना दे सरकार को भेजी लानत..! हैवान गिरफ्त से बाहर, कल होगा मौन प्रदर्शन

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 

शहर के महामाया प्रवेश द्वार के पास महिला से दुराचार और जघन्य हत्याकांड को लेकर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेस सरगुजा ने गाँधी चौक स्थित डेटा सेंटर के सामने धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।

 आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू चिब भी आगामी 2- 3 दिनों में अम्बिकापुर आ सकते हैं। आज आयोजित इस धरना में युवा कांग्रेस के साथ साथ जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, NSUI सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।  राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास ने कहा कि माँ महामाया की धरती में माँ महामाया के द्वार पर हुई  यह घटना शर्मनाक है। दिल्ली जैसी निर्भया कांड पर भाजपा के महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर है।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष  बालकृष्ण पाठक ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कल महिला कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था। सड़कों से गुजरने वाली महिलाएं स्वस्फूर्त उस हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा ले रही थी। यह बतलाता है कि इस घटना को लेकर महिलाओं में कितना आक्रोश है।  निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक महिला जिसके साथ बीच चौराहे पर हैवानियत हो रही थी वो सहायता के लिए रात 1 बजे से 4 बजे तक चीखती रही लेकिन शहर की सुप्त पुलिस पेट्रोलिंग को कुछ अता पता ही नहीं चला। निगम प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन के नाम पर अम्बिकापुर निगम में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा रोड लाईट तक का सही इंतजाम नहीं कर पा रही है। सड़कों पर पसरे अंधेरे ने इन वारदातों की संभावनों को और  बढ़ा दिया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री  द्वितेंद्र मिश्रा ने ऐसी घटनाओं के लिए पुलिस की संवेदनहीनता को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों से निपटने और उसकी ठोस विवेचना कर आरोपी को फाँसी के फंदे तक पहुंचने से ही ये अपराध रुकेंगे। लेकिन ऐसे मामलों में भी पुलिस संवेदना हीन बनकर एक रूटीन जांच कर रही है जिससे आरोपी बच जा रहे हैं।  

       कल 6 अप्रैल को युवा कांग्रेस डेटा सेंटर के सामने मौन प्रदर्शन करेगी। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने कहा है कि आरोपी के गिरफ्तार होने तक युवा कांग्रेस लगातार प्रदर्शन करेगी। इस धरना प्रदर्शन के दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष  अजय अग्रवाल, अनूप मेहता,  संजय विश्वकर्मा, मो इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, सीमा सोनी, लक्ष्मी दास, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, लोकेश कुमार, आलोक सिंह, अशफाक अली, जीवन यादव, विकल झा, प्रीति सिंह ,सोहन जायसवाल, रजनीश सिंह, निकी खान, सतीश बारी, अमित सिन्हा, अविनाश कुमार, अमित सिंह, विकास गुप्ता, आतिफ खान, सीपू सिंह,  आकाश अग्रहरि, संजर नवाज सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)