ADD

भाजपा झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ ने अंबिकापुर के झुग्गी बस्तियों में उत्साह से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस...

0


अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।

भाजपा झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण जी के दिशा-निर्देश तथा जिला भाजपा सरगुजा के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिला सरगुजा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जिला संयोजक रविंद्र गुप्त भारती के नेतृत्व में झुग्गी बस्तियों के बीच पहुंचकर भाजपा के स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह कार्यक्रम अंबिकापुर नगर के झुग्गी बस्ती बहुल्य क्षेत्र मंगल पांडेय वार्ड में आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों निवासियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम अंबिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी उपस्थित रहे। प्रदेश प्रकोष्ठ सहसंयोजक एवं सरगुजा संभाग प्रभारी आकाश गुप्ता, भाजपा जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र गुप्त भारती, कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग, मीडिया पैनलिस्ट संतोष दास, निगम पार्षद एवं MIC सदस्य श्रीमती अनिता रविंद्र गुप्त भारती, पार्षद श्रीमती किरण दीपक तोमर, पूर्व मंडल महामंत्री दीपक तोमर, महिला मोर्चा नगर भाजपा अध्यक्ष सालनि सिंह, श्रीमती ललनी पांडेय, जिला झुग्गी-झोपड़ी के सहसंयोजक बृज किशोर सोनी तथा भारत भूषण तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर दीप प्रज्ज्वलन किया और पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद किया। अतिथियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा भाजपा की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, जिसमें 300 से अधिक झुग्गीवासी शामिल हुए। पार्टी गाइडलाइन के अनुरूप क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ियों में भाजपा का ध्वज फहराया गया, जो निवासियों में उत्साह का संचार कर गया।

जिला संयोजक रविंद्र गुप्त भारती ने बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस जीवन की अंतिम पंक्ति में खड़े झुग्गीवासी भाइयों के बीच मनाना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी उनकी सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है। इस अवसर पर मदारी आर्ट आनंद गुप्ता, निर्भय सिंह, कृष्ण ठाकुर, प्रमोद दुबे, प्रभु विश्वकर्मा सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, सदस्य एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)