अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कहा कि पंचायती राज संस्थाएँ हमारे लोकतंत्र की मज़बूत नींव हैं। भारत की असली ताकत गाँवों में बसती है, इसलिए गाँवों का सशक्त विकास ही देश की प्रगति का मार्ग है।
आज देश की पंचायतों में 33% महिला आरक्षण, केवल कांग्रेस की वजह से है। कहीं-कहीं ये 50% तक है। इसके चलते 15 लाख महिलाएँ पंचायतों का हिस्सा हैं और ज़मीनी स्तर पर अपना राजनीतिक योगदान दे रही है। दूसरे किसी भी देश में इतनी महिलाएँ ज़मीनी राजनीति से नहीं जुड़ी है। ये भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी ने वर्ष 2010 में इस दिन को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के रूप में घोषित किया। कांग्रेस पार्टी ग्राम स्वराज की भावना को मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।



