ADD

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर में शहीद चंद्रशेखर आजाद, पूर्व विधायक स्व. रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में आकाशवाणी चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद और पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे हमारे प्रेरणास्रोत थे, आज उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया, ये सिर्फ मूर्ति नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी उनकी जिंदादिली और उनकी कर्मठता को याद दिलाते रहेगा। 

इस दौरान कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा  नारायण चन्देल, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल गोस्वामी दूधनाथ, उपाध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा, राजेश कश्यप, सचिव आकाश गुप्ता, मधुसूदन शुक्ला, मनोज गुप्ता, रविन्द्र गुप्त भारती, समस्त MIc सदस्य, पार्षद गण सरगुजा  संभागायुक्त  नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा  दीपक झा, कलेक्टर  अजीत वसंत, एसपी  राजेश अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त  डी एन कश्यप, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अनावरण

आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी है। उनके आदर्श आज भी युवाओं को देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हैं।

इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री नारायण चन्देल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी,  सरगुजा  संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा श दीपक झा, कलेक्टर  अजीत वसंत, एसपी श्री राजेश अग्रवाल, नगर निगम  स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)