ADD

अंबिकापुर के शहीद वीर नारायण वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी... नाला निर्माण सहित 3 करोड़ के विकास कार्यों की रखी गई नींव

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

अंबिकापुर नगर निगम के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 23 में 3 मई 2026 को भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य श्वेता गुप्ता और जितेंद्र सोनी ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, वार्डवासी और अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। निर्माण कार्य की नींव रखी गई,वार्ड वासियों ने कहा कि उनकी वर्षों पुरानी नाला निर्माण की मांग पूरी हुई। बौरीबांध के बहाव क्षेत्र के रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। नाला निर्माण होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। 

पर्यटन मंत्री, महापौर और पार्षद की  पहल

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत और वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य जितेंद्र सोनी अज्जू की विशेष पहल पर भारी बारिश से जलभराव की समस्या के दौरान जनसंपर्क में पार्षद की मांग पर ये कार्य स्वीकृत हुए। अधोसंरचना मद से कुल 290.67 लाख रुपये की स्वीकृति मिली, जिसमें गाड़ाघाट मार्ग सुलभ शौचालय से महादेव बस्ती ट्रांसफार्मर तक डामरीकरण 43.31 लाख, शिवशंकर नगर से महादेव गली तक सड़क डामरीकरण 18.17 लाख, अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन से महादेव बस्ती तक नाला निर्माण 97.34 लाख और महादेव बस्ती से चोरकाकछार तक नाला निर्माण 131.85 लाख शामिल हैं। 

विकास में रुपए की नहीं होने देंगे कमी

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि नगर निगम, प्रदेश और देश में भाजपा सरकार होने से विकास तेजी से हो रहा है। महापौर मंजूषा भगत के नेतृत्व में एक वर्ष में अंबिकापुर की अधिकांश सड़कें स्वीकृत हो चुकी हैं और कार्य शुरू हो गए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विष्णु देव साय सरकार में विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी और पांच वर्षों में सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। 

ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिली गति

महापौर मंजूषा भगत ने बताया कि भारी बारिश के दौरान वार्ड का दौरा कर जलभराव की समस्या जानी और पार्षद की नाला व सड़क डामरीकरण की मांग पर तत्काल स्वीकृति दिलाई। सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे नारे का जिक्र कर ट्रिपल इंजन सरकार से बिना अड़चन विकास का आश्वासन दिया। 

पार्षद जितेंद्र सोनी ने बताया संकल्प

वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य जितेंद्र सोनी अज्जू ने कहा कि यह वार्ड ग्राम पंचायत से अलग होने के कारण विकास से वंचित था, लेकिन जनता के भरोसे पर बिजली, पानी समेत सभी मांगें पूरी की गई हैं। उन्होंने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत और प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी से आगे विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई। 

कार्यक्रम में यह भी हुए शामिल

कार्यक्रम में पार्षद शैलेश सिंह, पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल, उर्मिला सोनी, विकास गुप्ता, सुरेश सोनी, मनोज सोनी, महामाया मंडल मंत्री अतीश सिंह, संजय जायसवाल, शशिकांत राय, भास्कर पांडेय, रवि सोनी, श्रीमती संजू सोनवानी ,मनीष सिंह, विनोद गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, अरुण तिवारी, कृष्णा तिवारी, रोहित सोनी, कृष्णकांत सोनी, राकेश जायसवाल, कैलाश गुप्ता, शारदा सोनी, अनिल सिंह भूसील, बबुआ वर्मा, गोपाल जायसवाल, दुर्गा गुप्ता, राजन गुप्ता, डॉक्टर मुद्गल, गोस्वामी चाचा, राकेश सिंह, चौबे जी, अरुण सोनी, सागर बेहरा, अनीता गुप्ता, गीता सोनी, किरण बसोर, छोटी बसोर, मंजू सोनी, अमरावती सोनी, ई राजेश राम, अभियंता प्रेम दुबे, सुपरवाइजर राजेश जायसवाल, ठेकेदार, निगम अधिकारी-कर्मचारी और वार्डवासी उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)