अम्बिकापुर।खबरी गुल्लक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारी नेता श्री मुकेश अग्रवाल जी को जशपुर जिले के आर्थिक प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुकेश अग्रवाल इससे पूर्व भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, सरगुजा के जिला संयोजक के रूप में संगठन को सक्रिय रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स सरगुजा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहाँ व्यापारी हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को विस्तार देने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी दक्षता, व्यापारिक एवं आर्थिक विषयों की समझ तथा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग के बीच बेहतर समन्वय को देखते हुए पार्टी संगठन ने उन्हें जशपुर जिले में आर्थिक प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारी वर्ग में उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री मुकेश अग्रवाल अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से जशपुर जिले में आर्थिक प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार एवं सक्रियता को नई गति प्रदान करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मुकेश अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।




