पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और राज्य विधिज्ञ परिषद कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के प्रयासों से अम्बिकापुर को मिली विधि शिक्षा की बड़ी सौगात, तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम हेतु 60 सीटों की स्वीकृति

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और राज्य विधिज्ञ परिषद कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के प्रयासों से अम्बिकापुर को मिली विधि शिक्षा की बड़ी सौगात, तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम हेतु 60 सीटों की स्वीकृति

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक 

सरगुजा संभाग के विद्यार्थियों के लिए  गौरव का विषय है कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के विधि विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु भारतीय विधिज्ञ परिषद  द्वारा 60 सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि आदरणीय  टीएस सिंहदेव पूर्व उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कुशल मार्गदर्शन एवं  प्रवीण गुप्ता अध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति, छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के विशेष प्रयासों एवं सक्रिय पहल का सुखद परिणाम है।

इस महत्वपूर्ण पहल में  सतीश बारी अधिवक्ता एवं पूर्व पार्षद तथा  गणेश गुप्ता अधिवक्ता उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ तथा NSUI के सरगुजा जिला के जिला अध्यक्ष  आशीष जायसवाल की भी महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है। सभी के सामूहिक प्रयासों से सरगुजा संभाग में विधि शिक्षा के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

अब सरगुजा एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विधि की पढ़ाई के लिए अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ होगा। साथ ही क्षेत्र में भविष्य के अधिवक्ताओं, न्यायविदों एवं विधि विशेषज्ञों के निर्माण को नई दिशा मिलेगी। इस उपलब्धि के साथ ही भविष्य में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रम  प्रारंभ कराने की भी परिकल्पना एवं प्रयास किए जाने की योजना है, जिससे सरगुजा संभाग को विधि शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

इस अवसर पर सभी ने विश्वविद्यालय प्रशासन, भारतीय विधिज्ञ परिषद तथा इस महत्वपूर्ण पहल में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह केवल 60 सीटों की स्वीकृति नहीं, बल्कि सरगुजा के युवाओं के शैक्षणिक भविष्य, विधिक जागरूकता और न्याय व्यवस्था में स्थानीय प्रतिभाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)